Lalitha Devi Aarti Lyrics in Hindi

Lalitha Devi Aarti Lyrics in Hindi


ललिता माता की आरती


श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी आरती माँ ललिता की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती ललिता माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

॥ आरती ललिता माता की ॥


श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी।
राजेश्वरी जय नमो नमः॥

करुणामयी सकल अघ हारिणी।
अमृत वर्षिणी नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः।
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥

अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी।
खल-दल नाशिनी नमो नमः॥

भण्डासुर वधकारिणी जय माँ।
करुणा कलिते नमो नम:॥

जय शरणं वरणं नमो नमः।
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥

भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी।
शरण गति दो नमो नमः॥

शिव भामिनी साधक मन हारिणी।
आदि शक्ति जय नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः।
जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नमः॥

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी।
राजेश्वरी जय नमो नमः॥

Lalitha Devi Aarti Lyrics in English

Featured Post

Sheetala Ashtami 2026 Date

Sheetala Ashtami 2026 Date Sheetla Ashtami  comes 6 days after the Holi festival but many people observe the Sheetla Ashtami on the first Mo...