Gao Gao Ri, Priyapritama Ki Aarti, Shri Sita Ram Aarti in Hindi

Gao Gao Ri, Priyapritama Ki Aarti, Shri Sita Ram Aarti in Hindi


श्री सीताराम आरती


गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ श्री सीताराम की प्रसिद्ध आरती में से एक हैं।

॥ श्री सीताराम आरती ॥


आसपास सखियाँ सुख दैनी,सजि नव साज सिन्गार सुनैनी,
बीन सितार लिएँ पिकबैनी,गाइ सुराग सुनाओ॥

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

अनुपम छबि धरि दन्पति राजत,नील पीत पट भूषन भ्राजत,
निरखत अगनित रति छबि लाजत,नैनन को फल पाओ॥

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

नीरज नैन चपल चितवनमें,रुचिर अरुनिमा सुचि अधरनमें,
चन्द्रबदन की मधु मुसकनमें निज नयनाँ अरुझाओ॥

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

कंचन थार सँवारि मनोहर,घृत कपूर सुभ बाति ज्योतिकर,
मुरछल चवँर लिएँ रामेस्वर हरषि सुमन बरसाओ॥

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

Sita Ram Aarti in English

Featured Post

Gudi Padwa 2026 Date

Gudi Padwa 2026 Date Gudi Padwa or Samvatsar Padvo is celebrated as the first day of the year by Maharashtrians and Konkanis. On this day of...