गणेश विसर्जन 2025 (Ganesh Visarjan Dates)
गणेश चतुर्थी के दिन गणेश विसर्जन
गणेश विसर्जन चतुर्थी तिथि के दिन ही पूजा करने के बाद भी किया जा सकता है। परंपरागत तौर पर, हिन्दु धर्म में देवी-देवताओं की पूजा विधि का समापन विसर्जन या उत्थापना के साथ ही होता है। हालाँकि, चतुर्थी तिथि के दिन ही गणेश विसर्जन कम लोकप्रिय व प्रचलित है।
डेढ़ दिन (एक और आधा दिन) बाद गणेश विसर्जन
गणेश विसर्जन चतुर्थी तिथि के अगले दिन (डेढ़ दिन बाद) ही किया जा सकता है। गणेश विसर्जन के लिए प्रचलित दिनों में से यह भी एक दिन है।
जो भक्त अगले दिन गणेश विसर्जन करते हैं, वे गणेश पूजा करने के बाद प्रतिमा को मध्याह्न के अगले पहर विसर्जित करते हैं। चूँकि, गणेश स्थापना चतुर्थी तिथि के दिन मध्याह्न में होती है, और विसर्जन, मध्याह्न के बाद, इसलिए इसे डेढ़ दिन में गणेश विसर्जन कहा जाता है।
तीसरे दिन, पांचवे दिन एवं सातवें दिन गणेश विसर्जन
हालाँकि, गणेश विसर्जन के लिए अनन्त चतुर्दशी का दिन ही सर्वाधिक लोकप्रिय व प्रचलित है। फिर भी तीसरे दिन, पांचवे दिन व सातवें दिन में भी गणेश विसर्जन किया जा सकता है। यहाँ विचारणीय है की, विसर्जन के लिए उपयुक्त उपरोक्त सभी दिन विषम संख्या में दर्शाए गए हैं। विसर्जन का सबसे प्रचलित दिन, यानि अनन्त चतुर्दशी का दिन भी चतुर्थी तिथि के बाद ग्यारहवाँ दिन होता है।
अनन्त चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन
गणेश विसर्जन के लिए अनन्त चतुर्दशी तिथि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। चतुर्दशी तिथि के दिन ही भगवान विष्णु का उनके अनन्त रूप में पूजन किया जाता जो चतुर्थी तिथि को और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। भगवान विष्णु के भक्त इस दिन उपवास रखते हैं। भगवान् की पूजा के समय हाथ में धागा बांधते हैं। ऐसी मान्यता है, की यह धागा भक्तों की हर संकट में रक्षा करता है।
गणेशोत्सव या गणेश उत्सव का प्रारम्भ चतुर्थी तिथि से होता है एवं इसका समापन चतुर्दशी तिथि के दिन होता है। अतः गणेशोत्सव भाद्रपद माह में दस दिनों तक मनाया जाता है। उत्सव का अंतिम दिन गणेश विसर्जन के नाम से प्रचलित है। तेलुगु भाषी प्रांतों में गणेश विसर्जन 'विनायक निमंजनम' नाम से अधिक प्रचलित है।
गणेशोत्सव के ग्यारहवें दिन, भगवान गणेश की प्रतिमा को नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित कर दिया जाता है। विसर्जन के पहले, गणेश भगवान की पूजा व आरती की जाती है, फूल चढ़ाये जाते हैं और प्रसाद, नारियल का भोग लगाया जाता है। इसके बाद, पारम्परिक तौर पर ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से चल-समारोह के साथ गणेश प्रतिमा को नदी या तालाब तक लाया जाता है। हज़ारों की संख्या में भक्त गणेश भगवान के नाम के जयकारों के साथ, "गणपति बप्पा मोरया" व "गणेश महाराज की जय" के नारे लगाते हुए चल-समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
मुंबई में गणेश विसर्जन के समारोह को गणपति मंडल संचालित करते हैं। यहाँ पर भी चल-समारोह निकला जाता है, जिसमें महाराष्ट्र के पारम्परिक ढोल-ताशे व अन्य वाद्ययंत्र समारोह को भव्यता प्रदान करते हैं। आमतौर पर गणेश विसर्जन का उत्सव रातभर एवं अगले दिन सुबह तक चलता है।
कुछ परिवारों में अनन्त चतुर्दशी को गणेश विसर्जन न करके कुछ दिन पूर्व तीसरे, पांचवे या सातवें दिन ही गणेश विसर्जन किया जाता है। गणेश प्रतिमा को घर में ही बालटी या टब में भी विसर्जित किया जा सकता है।
Ganesh Visarjan on Anant Chaturdashi
Ganesha Visarjan on Anant Chaturdashi on Saturday, September 6, 2025
Auspicious Choghadiya Muhurat for Ganesha Visarjan
Morning Muhurat (Shubha) - 07:36 AM to 09:10 AM
Afternoon Muhurat (Chara, Labha, Amrita) - 12:19 PM to 05:02 PM
Evening Muhurat (Labha) - 06:37 PM to 08:02 PM
Night Muhurat (Shubha, Amrita, Chara) - 09:28 PM to 01:45 AM, Sep 07
Early Morning Muhurat (Labha) - 04:36 AM to 06:02 AM, Sep 07
Chaturdashi Tithi Begins - 03:12 AM on Sep 06, 2025
Chaturdashi Tithi Ends - 01:41 AM on Sep 07, 2025
Ganesh Visarjan on Ganesha Chaturthi
Ganesha Visarjan on Ganesha Chaturthi on Wednesday, August 27, 2025
Auspicious Choghadiya Muhurat for Ganesha Visarjan
Afternoon Muhurat (Chara, Labha) - 03:35 PM to 06:48 PM
Evening Muhurat (Shubha, Amrita, Chara) - 08:12 PM to 12:23 AM, Aug 28
Early Morning Muhurat (Labha) - 03:10 AM to 04:33 AM, Aug 28
Ganesh Visarjan after One and Half Day
Ganesha Visarjan after One and Half Day on Thursday, August 28, 2025
Auspicious Choghadiya Muhurat for Ganesha Visarjan
Morning Muhurat (Chara, Labha, Amrita) - 12:22 PM to 03:35 PM
Afternoon Muhurat (Shubha) - 05:11 PM to 06:47 PM
Evening Muhurat (Amrita, Chara) - 06:47 PM to 09:35 PM
Night Muhurat (Labha) - 12:22 AM to 01:46 AM, Aug 29
Early Morning Muhurat (Shubha, Amrita) - 03:10 AM to 05:58 AM, Aug 29
Ganpati Visarjan on 3rd Day
Ganesha Visarjan on 3rd Day on Friday, August 29, 2025
Auspicious Choghadiya Muhurat for Ganesha Visarjan
Morning Muhurat (Chara, Labha, Amrita) - 05:58 AM to 10:46 AM
Afternoon Muhurat (Chara) - 05:10 PM to 06:46 PM
Afternoon Muhurat (Shubha) - 12:22 PM to 01:58 PM
Night Muhurat (Labha) - 09:34 PM to 10:58 PM
Night Muhurat (Shubha, Amrita, Chara) - 12:22 AM to 04:34 AM, Aug 30
Ganesh Visarjan on 5th Day
Ganesha Visarjan on 5th Day on Sunday, August 31, 2025
Auspicious Choghadiya Muhurat for Ganesha Visarjan
Morning Muhurat (Chara, Labha, Amrita) - 07:34 AM to 12:21 PM
Afternoon Muhurat (Shubha) - 01:57 PM to 03:32 PM
Evening Muhurat (Shubha, Amrita, Chara) - 06:44 PM to 10:57 PM
Night Muhurat (Labha) - 01:46 AM to 03:10 AM, Sep 01
Early Morning Muhurat (Shubha) - 04:35 AM to 05:59 AM, Sep 01
Ganesh Visarjan on 7th Day
Ganesha Visarjan on 7th Day on Tuesday, September 2, 2025
Auspicious Choghadiya Muhurat for Ganesha Visarjan
Morning Muhurat (Chara, Labha, Amrita) - 09:10 AM to 01:56 PM
Afternoon Muhurat (Shubha) - 03:31 PM to 05:06 PM
Evening Muhurat (Labha) - 08:06 PM to 09:31 PM
Night Muhurat (Shubha, Amrita, Chara) - 10:56 PM to 03:10 AM, Sep 03